अच्छे आचरण का मिला इनाम: 101 उम्रकैदी जेल से बाहर

रायपुर। 15अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की पांच केंद्रीय जेलों से उम्रकैद की सजा काट रहे 101 बंदियों को समय से पहले रिहाई दी जा रही है। 13 और 14 अगस्त को 94 बंदी जेल से बाहर आ चुके हैं, जबकि 7 बंदियों की रिहाई 17 और 18 अगस्त को होगी। सबसे अधिक 29 बंदी बिलासपुर केंद्रीय जेल से रिहा हुए हैं। रायपुर से 23, दुर्ग से 21, अंबिकापुर से 16 और जगदलपुर से 5 बंदियों को रिहाई मिली है।

जेल विभाग के अनुसार, बंदियों को अच्छे आचरण, अनुशासन और जेल में किए गए काम के आधार पर सजा में छूट दी जाती है। बंदी के व्यवहार और काम की रिपोर्ट विभिन्न स्तरों पर तैयार की जाती है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र बंदियों की शेष सजा में छूट देकर उन्हें समय से पहले रिहा किया जाता है। अधिकारियों के मुताबिक, जेल में अच्छे व्यवहार और काम के आधार पर नियमों के तहत हर महीने सजा में माफी का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *