स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में शान से लहराया तिरंगा, सचिव दिनेश शर्मा ने ली परेड की सलामी

रायपुर, 15 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में आज स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर विधानसभा सचिव ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया। अपने संदेश में डॉ. रमन सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के असंख्य सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशवासियों के लिए अपने राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति सजगता और समर्पण का आत्मावलोकन करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत की नींव असंख्य शहीदों के बलिदान पर खड़ी हुई है। उनके त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेकर हमें अपने कार्य, विचार और व्यवहार के माध्यम से सुदृढ़ एवं समुन्नत भारत के निर्माण में सकारात्मक योगदान देना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे भारतीय स्वतंत्रता की गौरवशाली गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के संकल्प में अपनी भूमिका निभाएं और व्यक्तिगत प्रयासों से राष्ट्र निर्माण में योगदान सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *