रायगढ़ में शान से लहराया तिरंगा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ध्वजारोहण

रायगढ़, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह देशभक्ति और उत्साह के माहौल में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद वित्त मंत्री  चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया।

समारोह में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बना। उत्साह और उल्लास से भरे वातावरण में आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने इस अवसर पर रायगढ़ जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह ने देशभक्ति, गौरव और उत्साह का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *