दंतेवाड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी की 3 बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; जेल से छूटते ही फिर वारदात!

दंतेवाड़ा, 9 अगस्त 2026। दंतेवाड़ा पुलिस ने जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसते हुए चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वाहन चोरी के मामले का खुलासा हुआ है।

जिला अस्पताल की पार्किंग से चोरी हुई थी बाइक

पुलिस के मुताबिक 2 अगस्त 2026 को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा के पार्किंग स्थल से मोटरसाइकिल क्रमांक CG-18-R-0950 चोरी हो गई थी। इस मामले में 4 अगस्त को थाना दंतेवाड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सोशल मीडिया के माध्यम से चोरी की बाइक और आरोपियों की तलाश शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर साथी आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने 5 अगस्त को आरोपी आकाश नाग को गिरफ्तार किया। वहीं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 8 अगस्त को मोहन कुंजाम (20 वर्ष), निवासी ठोठापारा, कारली गीदम को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी मोहन कुंजाम के कब्जे से हीरो स्प्लेण्डर की 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त की गई हैं।

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहन कुंजाम पूर्व में थाना परपा के अपराध क्रमांक 74/2024 और 78/2024 के मामलों में जेल में निरुद्ध रह चुका है। वह हाल ही में जेल से रिहा हुआ था।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार खुटे के मार्गदर्शन और एसडीओपी दंतेवाड़ा आकांक्षा सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में सउनि. पंकज धर, पीएसआई अंकित सोनी, प्रधान आरक्षक बिरेन्द्र नाग और आरक्षक सुखराम गादा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दंतेवाड़ा पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *