ज्ञानगुड़ी में करियर बनाने का सुनहरा मौका! 27 हजार मानदेय पर विषय विशेषज्ञों की भर्ती, 17 जुलाई तक करें आवेदन

जगदलपुर8जुलाई2026/बस्तर के युवाओं को प्रशासनिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी ‘ज्ञानगुड़ी’ परियोजना के नए सत्र के लिए विषय विशेषज्ञों की भर्ती शुरू हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने योग्य एवं अनुभवी अतिथि शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत सामान्य अध्ययन के 2 और तर्कशक्ति एवं गणित के 1 पद सहित कुल 3 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 27 हजार रुपये प्रतिमाह का एकमुश्त मानदेय मिलेगा।
इन पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं के नए पैटर्न की जानकारी, ऑनलाइन मॉक टेस्ट, स्मार्ट क्लासरूम एवं डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाने का अनुभव आवश्यक है। वहीं, स्वयं एसएससी, रेलवे, व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे तक अपना आवेदन एवं रेज्यूमे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जगदलपुर में स्वयं या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थियों का वॉक-इन इंटरव्यू 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे ज्ञानगुड़ी कार्यालय, धरमपुरा में आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती बस्तर के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *