बस्तर। विकासखंड बास्तानार अंतर्गत ग्राम पंचायत लालागुड़ा के पीडो पारा निवासी कबीरनाथ मंडावी पिता गंगो राम, उम्र 24 वर्ष, बीते 22 जून 2026 की शाम घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से वे वापस नहीं लौटे हैं। युवक को लापता हुए तीन दिन बीत चुके हैं, जिससे परिजन बेहद चिंतित हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।
परिजनों के अनुसार कबीरनाथ मंडावी के संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को कबीरनाथ मंडावी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सूचना देने का कष्ट करें—
संपर्क नंबर:
7805860848
6268087174
तीन दिन से लापता युवक की तलाश, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार