बस्तर की ‘बड़ी दीदी’ बुधरी ताती को पद्मश्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

नई दिल्ली 24जून/दंतेवाड़ा। बस्तर की धरती के लिए गर्व का क्षण है। दंतेवाड़ा जिले के हीरानगर की समाजसेविका बुधरी ताती को उनके वर्षों के सामाजिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
बुधरी ताती को महिला सशक्तिकरण, आदिवासी उत्थान, बालिका शिक्षा और वृद्धजनों की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पद्मश्री दिया गया है। वर्ष 1984 से वे बस्तर के दूरस्थ वनांचल इलाकों में सेवा कार्य कर रही हैं।
उन्होंने अब तक 500 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है। आदिवासी बच्चियों की शिक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण और जरूरतमंद बुजुर्गों की सेवा को उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया।
बुधरी ताती के समर्पण और स्नेह के कारण बस्तर के लोग उन्हें प्यार से ‘बड़ी दीदी’ के नाम से पुकारते हैं। इससे पहले भी उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है। बुधरी ताती का यह सम्मान उन सभी महिलाओं और समाजसेवियों के लिए प्रेरणा है, जो बिना किसी स्वार्थ के समाज को बेहतर बनाने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *