डिजिटल दौर के लिए तैयार हो रही भाजपा, कार्यकर्ताओं को मिला टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण

जगदलपुर1जुलाई 2026/भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला का आयोजन किया। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में जगदलपुर पूर्वी और पश्चिमी नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को विभिन्न डिजिटल माध्यमों, ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रणाली और संगठनात्मक गतिविधियों को तकनीक के जरिए अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को डिजिटल युग के अनुरूप सक्षम बनाना और संगठन की गतिविधियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।
भाजपा नेताओं ने बताया कि यह अभियान केवल मंडल स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले समय में शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक भी डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि प्रत्येक कार्यकर्ता तकनीकी रूप से दक्ष होकर संगठन की गतिविधियों में प्रभावी भूमिका निभा सके।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और डिजिटल प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *