जगदलपुर।25जून2026 बस्तर रेंज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की कमान अब 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा संभालेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक यानी आईजी नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
बद्रीनारायण मीणा इससे पहले नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में आईजी के पद पर पदस्थ थे। वे दुर्ग रेंज के आईजी, एसएसपी और बिलासपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव और पुलिसिंग की मजबूत समझ रखने वाले मीणा की नियुक्ति को बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
बस्तर रेंज के पूर्व आईजी सुंदरराज पी करीब पांच वर्षों तक इस पद पर रहे। अब उन्हें प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA में आईजी बनाया गया है। उनके स्थान पर बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजस्थान के जयपुर जिले के मूल निवासी बद्रीनारायण मीणा छत्तीसगढ़ कैडर के 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने जयपुर से अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की और वर्ष 2004 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए। अब नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में उनकी नई जिम्मेदारी पर सभी की नजर
बस्तर रेंज को मिले नए IG: 2004 बैच के IPS बद्रीनारायण मीणा संभालेंगे कमान, सुंदरराज पी NIA में प्रतिनियुक्त