CM आवास कूच पर अड़े युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने चलाई पानी की बौछारें

6जून 2026

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन शनिवार को उस समय उग्र हो गया, जब कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई, लेकिन कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की और बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारों (वाटर कैनन) का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता सामूहिक गिरफ्तारी देने की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

युवा कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन को लेकर इलाके में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। फिलहाल प्रशासन स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के प्रयास में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *