12मई 2026
बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण पहल के तहत बीजापुर जिले में डायल 112 आपातकालीन सेवा की शुरुआत कर दी गई है। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब जिले के लोगों को किसी भी आपात स्थिति में तेजी से पुलिस सहायता मिल सकेगी। शासन का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और पुलिस व्यवस्था को अधिक तेज, प्रभावी और जनसुलभ बनाना है।
डायल 112 सेवा के जरिए अब सड़क दुर्घटना, अपराध, मारपीट, विवाद, संदिग्ध गतिविधि या किसी भी तरह की आपात स्थिति में लोग केवल 112 नंबर डायल कर तुरंत मदद मांग सकेंगे। कॉल मिलते ही कंट्रोल रूम से टीम सक्रिय होगी और आधुनिक तकनीक से लैस रिस्पांस सिस्टम के जरिए नजदीकी पुलिस सहायता मौके पर पहुंचाई जाएगी। इससे घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई संभव हो सकेगी।
अधिकारियों ने बताया कि यह सेवा खास तौर पर ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी, जहां समय पर मदद पहुंचाना पहले चुनौती माना जाता था। अब जिले के हर नागरिक को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।
जिला पुलिस बीजापुर ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात परिस्थिति में घबराने की बजाय तुरंत डायल 112 का उपयोग करें और इस जनहितकारी सेवा का लाभ उठाएं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस सेवा से लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत