केदारनाथ में ‘बाल संत’ से बदसलूकी: 4 साल के बच्चे को दुकानदार ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

24अप्रैल2026

उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 4 साल के एक बच्चे के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर ‘बाल संत’ के रूप में चर्चित यह बच्चा उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है, जो अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद केदारनाथ पहुंचा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर बच्चे और एक स्थानीय दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान बच्चा नाराज होकर अपने डंडे से मारते हुए नजर आया। इसके जवाब में दुकानदार ने बच्चे को जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे वह जमीन पर औंधे मुंह गिर पड़ा।
घटना को वहां मौजूद ब्लॉगर सुरजीत ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां मासूम बच्चे के साथ इस तरह के व्यवहार की आलोचना हो रही है, वहीं यह भी चर्चा में है कि बच्चों को इस तरह के माहौल में लाना और उनके व्यवहार को नियंत्रित करना किसकी जिम्मेदारी है।
फिलहाल, इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *