जगदलपुर | 21अप्रैल 2026जगदलपुर कलेक्टोरेट परिसर में अब अनुपयोगी शासकीय सामग्री को कबाड़ के रूप में बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजस्व विभाग की नाजरात शाखा में वर्षों से जमा सामग्री को निर्धारित दरों पर आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
जारी सूचना के मुताबिक, अलग-अलग धातुओं और सामग्रियों के लिए प्रति किलो दर तय की गई है। इनमें तांबा (कॉपर) सबसे महंगा है, जबकि पीतल, एल्यूमिनियम, आयरन और जीआई पाइप भी अलग-अलग दरों पर बेचे जा रहे हैं। वहीं टीन, पुराने कागज, वाहन टायर और प्लास्टिक जैसी सामग्रियां कम कीमत में उपलब्ध होंगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक खरीदार आवेदन देकर जिला नाजिर से संपर्क कर सकते हैं। कबाड़ उठाने से पहले पूरी राशि जमा करना अनिवार्य होगा। साथ ही नाप-तौल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं खरीदार को अपने खर्च पर करनी होंगी।
इस पहल को कलेक्टोरेट में पड़ी बेकार सामग्री के उपयोग और पारदर्शी निपटान की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जगदलपुर कलेक्टोरेट में कबाड़ की खुली बिक्री: तांबा-पीतल समेत कई धातुओं के तय हुए रेट