रायपुर में लापरवाही बनी मौत की वजह: 50 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की दम घुटने से मौत

18मार्च2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक और लापरवाही भरी घटना सामने आई है। शहर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक, मजदूरों को करीब 50 फीट गहरे टैंक में सफाई के लिए उतारा गया था। लेकिन उनके पास जरूरी सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं थे। सुरक्षा के नाम पर केवल मास्क दिए गए थे, जो जहरीली गैसों से बचाने के लिए नाकाफी साबित हुए।
टैंक में उतरते ही एक-एक कर सभी मजदूर बेहोश होने लगे। दम घुटने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है।
मुख्य सवाल:
 बिना सुरक्षा उपकरण मजदूरों को टैंक में क्यों उतारा गया?
 क्या यह सीधे-सीधे लापरवाही का मामला है?
यह घटना एक बार फिर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *