मिड-डे मील में गिरी छिपकली, खाना खाते ही 43 बच्चे पड़े बीमार… अस्पताल में मचा हड़कंप

10मार्च2026

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 43 छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी और घबराहट की शिकायत होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में इलाज कर रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूल में परोसे गए भोजन में छिपकली गिर गई थी, जिसके कारण खाना दूषित हो गया। बताया जा रहा है कि भोजन करने वाले 30 लड़के और 13 लड़कियां बीमार पड़ गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सभी बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में भर्ती बच्चों को फिलहाल मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और डॉक्टरों का कहना है कि सभी की हालत स्थिर है। प्रशासन ने स्कूल के किचन और भोजन व्यवस्था की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं अभिभावकों में घटना को लेकर नाराजगी है और वे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *