मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में आत्महत्या की कोशिश के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और फिलहाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। इस घटना में उनके कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट गई हैं और उनका इलाज जारी है।
इसी बीच इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। अनुराग डोभाल के पिता जगदम्बा प्रसाद डोभाल ने अखबार में विज्ञापन प्रकाशित कर अपने बेटे और बहू ऋतिका चौहान डोभाल से सभी संबंध समाप्त करने की घोषणा कर दी है।
अखबार में प्रकाशित विज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि वे अपने पुत्र अनुराग डोभाल और पुत्रवधु ऋतिका को अपनी समस्त चल-अचल संपत्ति से बेदखल करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में दोनों द्वारा किए गए किसी भी कार्य या लेन-देन के लिए वे या उनका परिवार जिम्मेदार नहीं होगा।
बता दें कि कुछ समय पहले अनुराग डोभाल ने अपने वीडियो में परिवार पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और यदि उनके साथ कुछ भी होता है तो उसके लिए उनके माता-पिता जिम्मेदार होंगे।
यूट्यूबर अनुराग डोभाल को पिता ने संपत्ति से किया बेदखल, अखबार में विज्ञापन देकर तोड़ा रिश्ता