बीजापुर में सुरक्षा बलों का सिविक एक्शन कार्यक्रम: ग्रामीणों को मिली जरूरी सामग्री, बच्चों-युवाओं में दिखा उत्साह

बीजापुर, 19 फरवरी 2026। जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरंजेड़ में जिला पुलिस बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 22वीं बटालियन द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और सुरक्षा बलों की पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री जैसे कंबल, साड़ी, धोती आदि वितरित की गई। वहीं स्थानीय युवाओं को खेल सामग्री प्रदान की गई, ताकि वे खेल गतिविधियों में भाग लेकर आगे बढ़ सकें। बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग, कॉपी-किताब और अन्य स्टेशनरी सामग्री भी दी गई।
इस अवसर पर सीआरपीएफ अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण, परिवहन सुविधा, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर संतोष जताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
सुरक्षा बलों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों के साथ विश्वास और सहयोग का वातावरण मजबूत करना है, ताकि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *