माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम: बीजापुर में 20 किलो IED बरामद, सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट

बीजापुर जिले के ईलमिड़ी–मुजालकांकेर मार्ग पर सुरक्षाबलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। थाना ईलमिड़ी पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (9/D कंपनी) और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में सड़क के बीचों-बीच लगाए गए 10-10 किलो के दो आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2026 को संयुक्त टीम क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सड़क की जांच करते समय माओवादियों द्वारा सीरीज में लगाए गए विस्फोटकों का पता चला। बीडीएस टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दोनों आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
सुरक्षाबलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी रहेगा।
यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि सुरक्षा बल माओवादियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *