छत्तीसगढ़ के धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-कार भिड़ंत में CRPF के तीन जवान समेत 4 की मौत, एक गंभीर

धमतरी/14/02/2026छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। खपरी बायपास के पास बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस्तर से लौट रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवानों सहित कार चालक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था की टीम मौके पर पहुंची और वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
सिविल सर्जन डॉ. अभिषेक टोंडर ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और प्रशासन द्वारा परिजनों को सूचना दी जा रही है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *