जगदलपुर, 29 जनवरी 2026।
कलेक्टर आकाश छिकारा ने गुरुवार की सुबह कलेक्टर कार्यालय एवं संयुक्त कार्यालय परिसर में संचालित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति शासन द्वारा निर्धारित समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कार्यालय परिसरों की साफ़-सफाई व्यवस्था का जायज़ा लेते हुए आसपास स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों में संधारित शासकीय दस्तावेजों की स्थिति की समीक्षा की और अभिलेखों का सुव्यवस्थित, अद्यतन और सुरक्षित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्वाचन कार्यालय स्थित स्ट्रांग रूम का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। निरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमानुसार संपन्न कराया गया।
इस दौरान अपर कलेक्टर सी.पी. बघेल, अपर कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर आकाश छिकारा का औचक निरीक्षण, कार्यालयों में समयपालन और स्वच्छता पर ज़ोरशासकीय दस्तावेजों के सुव्यवस्थित संधारण के दिए निर्देश