जगदलपुर, 20 जनवरी 2026/ कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं धान खरीदी सहित प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में प्रथम किश्त प्राप्त आवासों की भौतिक प्रगति, वर्ष 2025-26 में स्वीकृत आवासों तथा स्पेशल प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन आवासों की स्थिति की समीक्षा की गई। सीईओ ने निर्माण कार्यों में अपेक्षित गति लाने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
स्वच्छता शुल्क की वसूली, ग्रामों में स्वीकृत बर्तन बैंकों की स्थापना तथा मनरेगा कार्यों के जनपद स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। मनरेगा अंतर्गत ई-केवाईसी एवं एबीपीएस आधारित भुगतान को बढ़ाते हुए प्रतिदिन कम से कम एक हजार हितग्राहियों का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएमएफटी एवं नरेगा मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों एवं उचित मूल्य दुकानों की भौतिक प्रगति की भी समीक्षा हुई।
बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, आयुष्मान कार्ड, आधार रिवेरिफिकेशन, किसान क्रेडिट कार्ड, एग्रीस्टैक, शिक्षा विभाग की मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, अपार आईडी जनरेशन तथा स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पोषण ट्रैकर एप, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, शौचालय निर्माण और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई।
खाद्य विभाग से संबंधित बिंदुओं में धान खरीदी केंद्रों पर बारदाना की उपलब्धता, ई-पॉस मशीन से ई-केवाईसी, डीओ के आधार पर धान उठाव एवं अधिक खरीदी वाले उपार्जन केंद्रों की जांच के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक धान खरीदी वाले केंद्रों का अनिवार्य निरीक्षण किया जाए तथा रकबा समर्पण, गेट पास एप में नियमित प्रविष्टि और भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में वन मंडलाधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित
आवास से लेकर धान खरीदी तक योजनाओं की सघन समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश