कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम था घोषित

कांकेर, 20 जनवरी 2026 – थाना अंतागढ़ क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के दो गंभीर मामलों में फरार आरोपी गुलशन निषाद (30 वर्ष, निवासी संजयपारा, अंतागढ़) को कांकेर पुलिस ने रायपुर रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ₹10,000 का ईनाम घोषित था।
आरोपी के खिलाफ थाना अंतागढ़ में बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी करीब 40 दिनों से फरार था और उसकी तलाश रायपुर, दुर्ग, बालोद, कांकेर और अन्य राज्यों के तिरुमाला, हैदराबाद तक जारी थी।
पुलिस अधीक्षक  निखिल अशोक राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़  आशीष बंचोर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  शुभम तिवारी, और थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश जायसवाल के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया था।
थाना अंतागढ़ पुलिस और सायबर सेल की सहायता से आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए गए। आरोपी को 19 जनवरी 2026 को न्यायालय में न्यायिक रिमांड के लिए पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *