जगदलपुर, 16 जनवरी 2026/
विकासखंड तोकापाल अंतर्गत ग्राम पंचायत बेडागुड़ा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के पूर्व आबंटन आदेश के निरस्त होने के पश्चात अब दुकान के नवीन आबंटन एवं संचालन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
अनुविभागीय दंडाधिकारी तोकापाल द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक पंजीकृत सहकारी समितियां, ग्राम पंचायतें, महिला स्व-सहायता समूह एवं वन सुरक्षा समितियां निर्धारित 20 जनवरी 2026 तक कार्यालयीन अवधि में अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तोकापाल में आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।
निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने पात्र संस्थाओं से समयसीमा के भीतर आवेदन कर शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने में सहभागिता निभाने की अपील की है।