बस्तर की बेटी पंक्ति बेदरकर ने रचा इतिहास, जूनियर मिस इंडिया 2026 में ‘मिस फोटोजनिक’ का खिताब जीत टॉप-5 में बनाई जगह

जगदलपुर |
बस्तर की माटी में जन्मी और यहीं पली-बढ़ी पंक्ति बेदरकर ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर बस्तर का नाम रोशन किया है। देश के सबसे प्रतिष्ठित बाल प्रतिभा मंच जूनियर मिस इंडिया 2026 प्रतियोगिता में पंक्ति ने 179 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए न सिर्फ ‘मिस फोटोजनिक’ का खिताब अपने नाम किया, बल्कि शीर्ष पाँच (Top-5) में स्थान बनाकर पूरे बस्तर और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया।
महज 14 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पंक्ति, हम अकादमी में कक्षा 9वीं की छात्रा हैं। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और सशक्त प्रस्तुति से निर्णायकों का दिल जीत लिया। खास बात यह रही कि पंक्ति ने राष्ट्रीय मंच पर बस्तर की संस्कृति और बस्तर के स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया, यह साबित करते हुए कि उनकी सोच जितनी आधुनिक है, उनकी जड़ें उतनी ही गहराई से अपनी संस्कृति से जुड़ी हुई हैं।
लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर रही पंक्ति ने वह मुकाम छू लिया है, जिसका सपना बड़े-बड़े लोग देखते हैं। उनकी यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि किसी बड़े शहर या विशेष सुविधाओं की नहीं, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास की जरूरत होती है।
जल्द ही पंक्ति अपने होम टाउन जगदलपुर पहुंचने वाली हैं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने मां दंतेश्वरी की कृपा और समस्त बस्तर एवं छत्तीसगढ़वासियों के आशीर्वाद और प्यार को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *