बाढ़ से प्रभावित बच्चों की पढ़ाई को मिला सहारा, सराफा संघ ने 76 विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

जगदलपुर, 20 अक्टूबर 2026। बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई पाठ्य सामग्री की भरपाई और बच्चों की पढ़ाई को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जगदलपुर सराफा संघ ने सराहनीय पहल की।और सोमवार को संघ की ओर से प्रवीर वार्ड में 76 बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों को कॉपी, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

बाढ़ से प्रभावित बच्चों को पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई। शैक्षणिक सामग्री मिलने से विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई दोबारा व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

इस दौरान जगदलपुर सराफा संघ के अध्यक्ष राजेश सोनी, सचिव राजू दुग्गड़, कोषाध्यक्ष नीतेश सोनी, उपाध्यक्ष जितेश सगाणी, सहसचिव मनोज चोरड़िया सहित संघ के अन्य सदस्य और प्रवीर वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *