जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुलाकात के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायमुनि भगत के प्रति अपनी चिंता और संवेदनशीलता व्यक्त की। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधायक जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र की जनता के बीच लौटेंगी।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि रायमुनि भगत जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए विश्वास जताया कि स्वस्थ होने के बाद वह फिर से जनसेवा और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *