जगदलपुर में नशीली कैप्सूल की बिक्री पर कार्रवाई, 56 कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर, 03 अक्टूबर 2026। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली कैप्सूल की बिक्री के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से Dicyclomine HCl, Tramadol HCl & Acetaminophen वाली Pyeevon Spas Plus कैप्सूल के 7 पत्ते यानी कुल 56 कैप्सूल बरामद किए गए हैं। जब्त कैप्सूल की अनुमानित कीमत करीब 2,800 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के मगडूं कचौरा रोड स्थित गोयल बाड़ी के पास एक व्यक्ति के नशीली कैप्सूल बेचने के लिए खड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर संदीप नाग (28), निवासी डोंगाघाट, जगदलपुर को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नशीली कैप्सूल बरामद हुईं। कैप्सूल के संबंध में आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने कैप्सूल जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(B) के तहत कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायालय, NDPS जगदलपुर भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *