बाढ़ पीड़ितों को राहत के लिए अब नहीं जाना होगा तहसील कार्यालय, गांवों में लगेंगे राजस्व कैंप

जगदलपुर, 03अक्टूबर 2026। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत और मुआवजा संबंधी प्रक्रियाओं के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व विभाग के कैंप कार्यालय शुरू किए गए हैं। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह के निर्देश और कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों तथा नगरीय क्षेत्र के प्रभावित वार्डों में ये कैंप लगाए जा रहे हैं।

जगदलपुर तहसील के डोंगाघाट, खड़कघाट और भेजापदर में राजस्व विभाग के कैंप कार्यालय प्रारंभ हो चुके हैं। इन कैंपों के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रकरण तैयार किए जाएंगे और आवश्यक दस्तावेज भी मौके पर ही लिए जाएंगे, ताकि पात्र परिवारों को नियमानुसार सहायता और क्षतिपूर्ति राशि समय पर मिल सके।

प्रशासन ने अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी आवश्यकता के अनुसार जल्द कैंप शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कैंप कार्यालयों में राजस्व निरीक्षक, पटवारी और अन्य कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही राजस्व अधिकारियों को राहत शिविरों का लगातार निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों की समस्याओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *