PAK सीमा के पास हाईवे बना सेना का रनवे, रुद्र-ध्रुव-चेतक हेलिकॉप्टरों ने भरी उड़ान

राजस्थान 30सितम्बर 2026/दंतौर इलाके में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब भारतीय सेना ने राष्ट्रीय राजमार्ग-911 के एक हिस्से को अस्थायी सैन्य रनवे में बदलकर विशेष अभ्यास किया। मंगलवार को सेना की एविएशन यूनिट्स ने यहां रुद्र, ध्रुव और चेतक हेलिकॉप्टरों की लैंडिंग और टेक-ऑफ का ड्रिल किया।

अभ्यास का उद्देश्य यह परखना था कि पारंपरिक एयरबेस, एयरफील्ड या हेलीपैड उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में वैकल्पिक स्थानों से हेलिकॉप्टर संचालन किस तरह किया जा सकता है। रेगिस्तानी क्षेत्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच पायलटों ने नियंत्रित लैंडिंग और टेक-ऑफ का अभ्यास किया। इस दौरान एयरक्रू और ग्राउंड टीम के बीच बेहतर तालमेल पर भी जोर दिया गया।

इस अभ्यास के जरिए सेना ने आपात परिस्थितियों में गैर-पारंपरिक लैंडिंग क्षेत्रों के इस्तेमाल और परिचालन तैयारियों को परखा। हाईवे के निर्धारित हिस्से पर अभ्यास के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर यातायात को भी नियंत्रित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *