दंतेवाड़ा 4सितम्बर 2026/दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र के पोरोपरिया पटेलपारा में जादूटोना के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को श्मशान घाट में जलाए जाने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों की पहचान की है। घटना की सूचना 1 सितंबर को सामने आने के बाद मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस ने कोसा मंडावी, नंदा मंडावी, नंदा कोवासी, आयता कवासी, भीमा मंडावी और हिड़मा बारसे की पहचान आरोपी के रूप में की है।
फिलहाल मामले की विवेचना जारी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं, साक्ष्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।