जगदलपुर31अगस्त 2026/भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बस्तर की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण के साथ हुई।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी हेमराज सोनी एवं जिला प्रभारी भूपेश चंद्राकर ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता, समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में भाजपा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता नजर आई।