गोलियों की गूंज वाली झीरम घाटी में गूंजा ‘वंदेमातरम्’, तिरंगे के साथ पहुंचा भाजयुमो

40 किलोमीटर से अधिक बाइक यात्रा कर झीरम पहुंचे युवा मोर्चा कार्यकर्ता, शहीदों को किया नमन

जगदलपुर13अगस्त /भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ जगदलपुर से झीरम घाटी तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे युवा मोर्चा कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदेमातरम् के जयघोष के साथ झीरम की ओर रवाना हुए। अतिसंवेदनशील माने जाने वाले इस क्षेत्र में पहली बार इस तरह की तिरंगा यात्रा निकाले जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

भाजयुमो कार्यकर्ता 40 किलोमीटर से अधिक की बाइक यात्रा कर झीरम घाटी पहुंचे। यहां उन्होंने झीरम हमले में शहीद हुए वीर जवानों एवं जनप्रतिनिधियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया गया।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि झीरम की धरती वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की साक्षी है। शहीदों का बलिदान देश और समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके सपनों के सुरक्षित, सशक्त और नक्सलमुक्त बस्तर के निर्माण के लिए युवा पीढ़ी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के दृढ़ निश्चय एवं संकल्प से बस्तर नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज कार्यकर्ता ऐसे क्षेत्रों में पहुंचकर देश की शान तिरंगा ध्वज लहरा पा रहे हैं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कभी गोलियों की आवाज गूंजती थी, वहां आज युवा बिना भय और संकोच के पहुंचकर वंदेमातरम् और भारत माता की जय के जयघोष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से बस्तर के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा का वातावरण मजबूत हुआ है। इसी विश्वास के साथ युवा मोर्चा ने बाइक से 40 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर झीरम घाटी पहुंचकर तिरंगा लहराया और सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

तिरंगा यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, महापौर संजय पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, महामंत्री रजनीश पाणिग्राही, दरभा मंडल अध्यक्ष देवी बेंजाम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव सहित रितेश जोशी, विकास दुआ, आनंद झा, जीवनाथ मौर्य, विकास पात्रो, अभिषेक तिवारी, भरत ठाकुर, रामप्रसाद मौर्य, सत्यम झा, हरि प्रसाद कश्यप, उदय सेठिया, गागड़ा राम नाग, दिनेश पांडे, मानक डई नाग, नारायण कुरानी, धर्मेंद्र ठाकुर, मुन्नू सिंह, संतोष बघेल, लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्राही, डिकेश नाग, सोमप्रकाश जोशी, नरेंद्र पांडे सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *