मनेन्द्रगढ़, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 अगस्त को पुलिस ग्राउंड आमाखेरवा, मनेन्द्रगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण, सलामी और राष्ट्रगान के साथ होगी। इसके बाद सुबह 9:07 बजे मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे, जबकि 9:15 बजे मार्च पास्ट आयोजित किया जाएगा।
समारोह में सुबह 9:25 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके बाद 9:45 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सुबह 11 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। समारोह का समापन सुबह 11:15 बजे होगा।
8:45 बजे तक पहुंचने की अपील
जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से समारोह में शामिल होने की अपील की है। प्रशासन ने सभी आमंत्रितों से सुबह 8:45 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर अपना स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया है, ताकि समारोह निर्धारित समय पर सुचारू रूप से शुरू हो सके।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:
- 8:58 बजे: मुख्य अतिथि का आगमन
- 9:00 बजे: राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण, सलामी एवं राष्ट्रगान
- 9:07 बजे: परेड निरीक्षण
- 9:15 बजे: मार्च पास्ट
- 9:25 बजे: मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन
- 9:45 बजे: स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम
- 11:00 बजे: पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण
- 11:15 बजे: समारोह का समापन