CGPSC भर्ती घोटाले में ED का शिकंजा: पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी फिर गिरफ्तार, अब मनी लॉन्ड्रिंग की होगी जांच

रायपुर, 26 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो गई है। CBI की जांच के बाद ED ने मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच शुरू करते हुए CGPSC के पूर्व चेयरमैन और सेवानिवृत्त IAS अधिकारी टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है।

विशेष अदालत में पेशी के बाद सोनवानी को 7 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया गया है। जांच एजेंसी अब भर्ती प्रक्रिया में हुए कथित भ्रष्टाचार से जुड़े आर्थिक लेन-देन, संपत्तियों और धन के स्रोतों की पड़ताल करेगी। ED यह जानने का प्रयास करेगी कि भर्ती घोटाले से जुड़े आरोपियों ने अवैध रूप से अर्जित धन का इस्तेमाल कहां और कैसे किया।

CGPSC भर्ती घोटाला लंबे समय से प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की जांच पहले CBI कर रही थी, वहीं अब ED के शामिल होने से जांच का दायरा और बढ़ गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

ED की इस कार्रवाई के बाद भर्ती घोटाले में शामिल अन्य संदिग्धों पर भी एजेंसी की नजर है। मामले में पूछताछ और दस्तावेजों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *