13 साल तक सरगुजा में छिपा रहा ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का गैंगस्टर, बस-एम्बुलेंस का खड़ा किया कारोबार, अब खुला बड़ा राज

अंबिकापुर7जुलाई 2026/झारखंड के चर्चित दोहरे हत्याकांड का आरोपी और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से जुड़ा गैंगस्टर शब्बीर आलम पिछले 13 वर्षों से सरगुजा के अंबिकापुर में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था। इस दौरान उसने न सिर्फ आलीशान मकान बनाया, बल्कि बस और एम्बुलेंस का बड़ा कारोबार भी खड़ा कर लिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे संरक्षण देने वाले बस संचालक और उसके सहयोगियों के खिलाफ भी अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2013 में पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद शब्बीर आलम अपने साथी जावेद खान के साथ अंबिकापुर के मोनीनपुरा इलाके में रह रहा था। 3 जुलाई को धनबाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन स्थानीय लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर वह फिर फरार हो गया।
जांच में सामने आया है कि शब्बीर आलम ने स्थानीय बस संचालक वैदुल खान के साथ साझेदारी में दो बसें, करीब 40 एम्बुलेंस और अन्य व्यवसाय संचालित किए। इतना ही नहीं, उसने शहर में आलीशान मकान भी बना लिया था।
एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि गैंगस्टर को पनाह देने, उसकी पहचान छिपाने और उसके साथ कारोबार करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर सभी दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *