एम्बुलेंस नहीं मिली, खाट पर नदी पार कराते समय महिला ने दिया बच्चे को जन्म

छिंदवाड़ा30जून2026/ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं की पोल खोलने वाला मामला सामने आया है। अमरवाड़ा विकासखंड के हथौड़ा गांव में प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिल सकी। मजबूरन परिजनों ने उसे खाट पर लिटाकर नदी पार कर अस्पताल ले जाना शुरू किया।
नदी पार करने के दौरान ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और बीच रास्ते में उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों ने कच्चे रास्ते से बाइक के जरिए जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत सामान्य बताई गई।
इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क और एम्बुलेंस जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गांव तक बेहतर सड़क और समय पर एम्बुलेंस की सुविधा होती, तो महिला को इस तरह जान जोखिम में डालकर नदी पार नहीं करनी पड़ती।
फिलहाल मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन यह घटना प्रशासन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता की गंभीर याद दिलाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *