प्यार, साज़िश और मौत! मंगेतर ने प्रेमी संग रची हत्या की खौफनाक साजिश, न्याय की मांग में सड़कों पर उतरा परिवार

पुणे28जून2026/महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत को पहले ट्रेकिंग हादसा बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में यह मामला सुनियोजित हत्या का निकला।
पुलिस के अनुसार, केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोप है कि दोनों ने लोहागढ़ किले की करीब 350 फीट ऊंची चट्टान से केतन को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। जांच में दोनों के बीच 2,004 फोन कॉल, हत्या के तरीकों से जुड़े ऑनलाइन सर्च और सीसीटीवी फुटेज जैसे अहम सबूत सामने आए हैं।
मामले में न्याय की मांग तेज होती जा रही है। शनिवार को केतन अग्रवाल के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान केतन के माता-पिता भावुक हो गए और उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की अपील की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ सरकारी वकील उज्ज्वल निकम को केस की पैरवी के लिए नियुक्त किया है। अब इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की फास्ट-ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *