पीरमेटा में योग की अलख: राम मंदिर परिसर में युवाओं-बच्चों और ग्रामीणों ने किया प्राणायाम

पीरमेटा।22जून2026/ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस21जून के उपलक्ष्य में ग्राम पीरमेटा के राम मंदिर परिसर में योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव के युवाओं, बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लेकर योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक शिव शंकर भैया जी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग जड़ और चेतन के जुड़ाव का माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से योग और व्यायाम को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रवीण कश्यप, संतोष चक्रधारी, धनीराम, साइबो, लम्बोदर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से योगासन और प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *