जगदलपुर, 10 जून 2026। युवाओं के लिए रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा हासिल करने का सुनहरा अवसर है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) जगदलपुर में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संस्था के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसीएम, कोपा, स्टेनो हिन्दी, वेल्डर, फिटर, विद्युतकार तथा एमएमव्ही ट्रेड में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक पोर्टल cgiti.admission.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संस्था ने आवेदकों से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार कार्यालयीन समय में आईटीआई जगदलपुर से संपर्क कर सकते हैं।
15 जून तक मौका! आईटीआई जगदलपुर के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू