सखी निवास-शक्ति सदन भर्ती: पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी

25मई 2026

जगदलपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘मिशन शक्ति’ योजना के अंतर्गत संचालित सखी निवास और शक्ति सदन में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

विभागीय जानकारी के अनुसार इससे पहले 15 अप्रैल 2026 को बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारंभिक सूची प्रकाशित की गई थी। इस सूची पर अभ्यर्थियों से 29 अप्रैल तक दावा एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त आवेदनों की जांच और निराकरण के बाद अब अंतिम सूची तैयार कर सार्वजनिक कर दी गई है।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थी अंतिम सूची को बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी सूची चस्पा कर दी गई है, ताकि अभ्यर्थी आसानी से उसका अवलोकन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *