बम बनाने की साजिश का खुलासा, महापौर के रिश्तेदार समेत आरोपी गिरफ्तार

13मई2026

राजधानी रायपुर में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल मामले में फरार चल रहे आरोपी विनय देवांगन को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी स्थानीय महापौर का रिश्तेदार है और कई दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गिरफ्तारी के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं और इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।
जानकारी के मुताबिक, 7 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि रावाभाठा इलाके में एक युवक के पास हथियार और संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। तलाशी के दौरान वहां से बैटरी, केमिकल से भरी बोतलें, वायर, डेटोनेटर और संदिग्ध हथियार बरामद किए गए। शुरुआती जांच में सामग्री को लो-इंटेंसिटी विस्फोटक तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला बताया गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।
मामले के सामने आते ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस की कई टीमें लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थीं। तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी विस्फोटक सामग्री क्यों इकट्ठा कर रहा था, उसका मकसद क्या था और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।
जांच एजेंसियां आरोपी के मोबाइल, संपर्कों और हाल की गतिविधियों की भी गहन पड़ताल कर रही हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और क्या इस पूरे मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों की नजर अब इस केस से जुड़े हर पहलू पर बनी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *