झाड़-फूंक के विवाद में बेटे ने मां की हत्या: दंतेवाड़ा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा

दंतेवाड़ा, 25 अप्रैल 2026। दक्षिण बस्तर के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां झाड़-फूंक को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुआकोंडा पुलिस ने आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धनिकरका निवासी कौवा मरकाम ने 24 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 अप्रैल की रात वह अपनी पत्नी आयते मरकाम (53 वर्ष) और भाभी के साथ घर के आंगन में बैठे थे। इसी दौरान उनका बेटा बुधराम मरकाम झाड़-फूंक (बड़डे) करने लगा। जब मां ने उसे ऐसा करने से मना किया और बाहर जाकर झाड़-फूंक करने पर आपत्ति जताई, तो गुस्से में आकर बुधराम ने अपनी मां के साथ मारपीट की और उसे जमीन पर पटककर हंसिए से सीने में वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की रिपोर्ट मिलते ही पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन और एसडीओपी आकांक्षा सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बुधराम मरकाम (34 वर्ष) को 24 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे 25 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *