हैदराबाद में मिलावटी चाय का बड़ा खेल बेनकाब, 4500 किलो जहरीला पाउडर जब्त

25अप्रैल2026

हैदराबाद पुलिस ने मिलावटी चाय पाउडर के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 23 अप्रैल को H-FAST टीम की इस कार्रवाई में 4,500 किलो से अधिक संदिग्ध और मिलावटी चाय पाउडर बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी असम, पश्चिम बंगाल, कोलकाता और केरल से सस्ती और घटिया क्वालिटी की चाय लाकर उसमें गुड़, सिंथेटिक रंग और अन्य हानिकारक पदार्थ मिलाते थे। इसके बाद इसे “कृष्णनाजुली क्वालिटी टी” जैसे नामों से पैक कर बाजार में सप्लाई किया जाता था।
यह मिलावटी चाय खासतौर पर सड़क किनारे ठेलों और छोटे होटलों तक पहुंचाई जा रही थी, जहां आम लोग रोजाना इसका सेवन कर रहे थे। अधिकारियों ने इस मामले को गंभीर स्वास्थ्य खतरे से जोड़ते हुए चेतावनी दी है कि ऐसे उत्पाद लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देशभर में बढ़ती मिलावटखोरी के बीच यह कार्रवाई एक बड़ी चेतावनी मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *