चाकू लहराकर दी जान से मारने की धमकी, बस्तर पुलिस ने दबोचा गुंडा युवक

24अप्रैल 2026

जगदलपुर। बस्तर जिले में गुंडागर्दी और आपराधिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई के बीच पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने चाकू दिखाकर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक रात के समय पीड़िता के घर के सामने पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर अश्लील गालियां देते हुए पूरे परिवार को जान से खत्म करने की धमकी देने लगा। इस दौरान उसने अपने पास रखा धारदार चाकू लहराकर डराने की कोशिश भी की, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया।
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *