बिलासपुर (20अप्रैल 2026)। शहर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीन तस्वीर सामने आई है। मिश्रा नर्सिंगहोम में भर्ती एक मरीज को सोनोग्राफी के लिए जिस तरह ले जाया गया, उसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मरीज को एम्बुलेंस या किसी सुरक्षित वाहन की व्यवस्था देने के बजाय, परिजनों को मजबूरन उसे स्ट्रेचर पर ही सड़क के रास्ते ले जाना पड़ा। चिलचिलाती धूप में परिजन खुद स्ट्रेचर धकेलते नजर आए, जबकि मरीज को तेज गर्मी से बचाने के लिए सिर्फ एक छाते का सहारा था।
विडंबना यह रही कि उसी दौरान पीछे से एम्बुलेंस गुजरती दिखी, लेकिन मरीज के लिए उसका उपयोग नहीं किया गया। यह दृश्य न सिर्फ लापरवाही, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की कमी को भी उजागर करता है।
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। सवाल उठ रहा है कि जब निजी अस्पताल मोटी फीस लेते हैं, तो ऐसी बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं दी जातीं?
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, या फिर यह घटना भी सिर्फ वायरल वीडियो बनकर रह जाएगी।
धूप में स्ट्रेचर पर ‘इलाज’! बिलासपुर में मानवता शर्मसार, अस्पताल की लापरवाही कैमरे में कैद