14/मार्च2026
जगदलपुर -बस्तर हैरिजेट मैराथन के प्री-इवेंट के रूप में एक खास ओपन माइक सेशन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर के कलाकारों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम 15 मार्च 2026 को शाम 6 बजे से दलपत सागर द्वीप, जगदलपुर में आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि ओपन माइक में गायन, कविता, स्टोरीटेलिंग, स्टैंड-अप कॉमेडी सहित किसी भी कला के साथ प्रतिभागी मंच पर प्रस्तुति दे सकते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच देना और लोगों को बस्तर हेरिटेज मैराथन से जोड़ना है।
कार्यक्रम स्थल पर बस्तर हेरिटेज मैराथन के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन डेस्क भी उपलब्ध रहेगा, जहां इच्छुक प्रतिभागी सीधे पंजीयन करा सकेंगे।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का हिस्सा बनें, अपनी प्रतिभा साझा करें और इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं।