12मार्च2026
बिलासपुर में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीजी पवन देव के अधिवक्ता बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर चौक स्थित इंडियन कॉफी हाउस के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता तेजस्व देव अपने एक क्लाइंट से मिलने के लिए कॉफी हाउस पहुंचे थे। इस दौरान वे अपनी कार पार्क कर रहे थे, तभी एक स्कॉर्पियो सवार युवक से पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक वाहन से उतरकर तेजस्व देव को थप्पड़ मार दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया।
घटना के बाद पीड़ित अधिवक्ता सरकंडा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने कुछ दूरी तक उनका पीछा भी किया, हालांकि बाद में वह दूसरी दिशा में निकल गया। पुलिस ने मामले में आरोपी सागर जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सरकंडा पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही