गौरव वाटिका के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़े दो युवक गिरफ्तार, 1 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद

जगदलपुर, 12 फरवरी 2026।
बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गांजा बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 26 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गौरव वाटिका के पास संगम रोड पर दो युवक लाल-पीले झोले में गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर दोनों युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास रखे झोले से 1 किलो 26 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अनिल कुमार बघेल (30 वर्ष), निवासी पनारापारा और उदय नेताम उर्फ रिंकू (19 वर्ष), निवासी तेतरकूटी, जगदलपुर के रूप में बताई। दोनों आरोपियों से गांजा रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
बस्तर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *