शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर किया हमला, खुद की भी ली जान

कोरबा, 4 फरवरी 2026: कोरबा में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें एक शादीशुदा युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला किया और बाद में खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। इस वारदात में युवक शुभम नायडू (28 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवती निशा उर्फ प्रतीक्षा (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार, दोनों बिलासपुर के रहने वाले थे और मंगलवार सुबह बिना किसी को बताए घर से निकले। रात को लगभग 9 बजे दोनों बस से कोरबा पहुंचे। उरगा थाना क्षेत्र के संडैल नाला के पास किसी विवाद के दौरान शुभम ने तैश में आकर अपने पास रखे चाकू से निशा पर हमला कर दिया। घायल निशा ने किसी तरह वीडियो कॉल के जरिए पुलिस और परिजनों को मदद के लिए सूचित किया।
घायल युवती को डायल 112 की मदद से मेडिकल कालेज अस्पताल कोरबा लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के मोबाइल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की पूछताछ:
शुभम ने निशा पर जानलेवा हमला क्यों किया?
दोनों के बीच विवाद किस विषय पर हुआ था?
दोनों ने घर छोड़कर कोरबा क्यों आए थे?
इस दुखद घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *