जगदलपुर, 3 अक्टूबर 2026। दिव्यांगजनों को सुविधा और सहारा देने के उद्देश्य से जगदलपुर में 5 से 7 अक्टूबर तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में पात्र दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में बेहतर सुविधा मिल सके।
शिविर के आयोजन और तैयारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए आज दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट स्थित आस्था कक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना पत्रकारों से चर्चा करेंगे। इस दौरान शिविर की व्यवस्थाओं, दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाओं तथा उपकरण वितरण से संबंधित जानकारी दी जाएगी।